(जे के मिश्र ) बिलासपुर: शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा सेतु के पास स्थित एक पतला गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम में धुआं और आग का विकराल रूप फैल गया, जिससे आसपास के घरों में भी खतरा मंडराने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों द्वारा पानी की तेज धाराओं से आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।
सिलेंडरों के कारण बढ़ा खतरा
मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में रखा सामान बड़ी मात्रा में जलकर खाक हो चुका है। हालांकि, गोदाम में बड़ी संख्या में रखे गैस सिलेंडर आग के कारण खतरे को और बढ़ा रहे हैं। इन सिलेंडरों के फटने से बड़े हादसे का डर बना हुआ है। राहत दल लगातार विभिन्न स्थानों पर आग बुझाने के प्रयास में जुटा हुआ है, और स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन आग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है। प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185204
Total views : 8218342