Bihar Exit Poll: बिहार में बन सकती है महागठबंधन की सरकार, तेजस्वी हो सकते हैं CM! इस एग्जिट पोल ने पलटा गेम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bihar Exit poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जहां ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए की सत्ता में वापसी का संकेत दे रहे हैं, वहीं Journo Mirror का एग्जिट पोल बाकी सभी सर्वे से बिल्कुल उलट तस्वीर पेश कर रहा है।

इस एक एग्जिट पोल ने पूरा गेम पलट दिया है।

Journo Mirror Exit Poll के मुताबिक, इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि एनडीए को सिर्फ 100 से 110 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है। वहीं अन्य दलों को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। यह नतीजे तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं।

बाकी सभी एग्जिट पोल में NDA को बढ़त

दिलचस्प बात यह है कि बिहार के बाकी 10 एग्जिट पोल ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत का संकेत दिया है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, नीतीश कुमार और बीजेपी की जोड़ी एक बार फिर सत्ता में लौटती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को 154 सीटें, महागठबंधन को 84 सीटें, और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 3 से 5 सीटों तक सीमित बताया गया है।

क्या बिहार में होगा बड़ा उलटफेर?

Journo Mirror के एग्जिट पोल ने चुनावी नतीजों से पहले सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब असली नतीजे सामने आएंगे-क्या Journo Mirror का अनुमान सही साबित होगा या फिर बाकी एग्जिट पोल की तरह एनडीए ही दोबारा सत्ता में आएगा?

Bihar Exit poll 2025 Result: 10 एग्जिट पोल के आंकड़े देखें

1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट

अन्य: 5-10

2. मैट्रिज-IANS

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90

अन्य: 0

3. P-MARQ

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98

जनसुराज: 1-4

अन्य: 0-3

4. People’s Insight

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102

जनसुराज: 0-2

अन्य: 3-6

5. JVC एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103

जनसुराज: 0-1

अन्य: 3-6

6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108

जनसुराज: 0-0

अन्य: 3-5

7. Peoples Pulse एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101

जनसुराज: 0-5

अन्य: 2-8

8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95

जनसुराज: 0-5

अन्य: 5

9. न्यूज 24 एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101

जनसुराज-0-5

अन्य: 2-8

10. न्यूज 18 एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95

अन्य: 5-5

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment