School Closed: UP के इस जिले में स्कूलों की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट, BSA ने बताया कब तक बंद रहेंगे विद्यालय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

UP Mathura Schools Closed: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में कुदरत का दोहरा प्रहार देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्से भीषण कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर की चपेट में हैं।

बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मथुरा जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

मथुरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी (CBSE/ICSE) और वित्तविहीन स्कूलों पर समान रूप से प्रभावी होगा।

UP School Holiday: शिक्षकों के लिए क्या है नियम?

स्कूलों में छुट्टी के बावजूद शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। बीएलओ (BLO) ड्यूटी पर तैनात शिक्षक यथावत कार्य करते रहेंगे और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निर्देशों का पालन करेंगे।

UP School Holiday: 35 जिलों में घना कोहरा, कानपुर सबसे ठंडा

नए साल 2026 की पहली सुबह उत्तर प्रदेश के 35 जिलों के लिए घने कोहरे की चादर लेकर आई। प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में विजिबिविटी (Visibility) जीरो से 10 मीटर तक दर्ज की गई। कानपुर 4.6°C के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।

उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना

कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चाय की दुकानों और चौराहों पर लोग अलाव के सहारे ठंड काटने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं।

  • माध्यमिक स्कूलों का समय: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, कल से खुलने वाले सभी माध्यमिक विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है।
  • प्राइमरी स्कूल: पूरे प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूल पहले ही 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश (Winter Break) पर हैं।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *