EC से आया बड़ा अपडेट : झारखंड और महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. इसके अलावा इस साल महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के चुनाव होने हैं. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के खत्म होने से पहले दो और राज्यों यानी झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव घोषित हो सकते है. माना जा रहा है कि यह चुनाव नवंबर-दिसंबर महीने में कराए जा सकते है.

 दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने दोनों राज्यों की चुनावी तैयारियों को जांचने का काम भी शुरू कर दिया है. सोमवार को वह अपने दो दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचा है. सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग 23-24 सितंबर को झारखंड में और 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र में रहेगा. जहां वह राज्य की चुनावी तैयारियों को जांचेगा और राजनीतिक दलों के साथ चर्चा भी करेगा.

कब होंगे विधानसभा चुनाव?

पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे. हालांकि, इस बार चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में चुनावों को अलग-अलग करने का फैसला किया. पिछली बार झारखंड में विधानसभा चुनाव अलग से हुए थे. हालांकि, इस बार सूत्रों ने संकेत दिया है कि इनका ऐलान महाराष्ट्र के साथ किया जा सकता है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है.

वायनाड में भी होंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में चुनाव शुरू हो गए हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. सूत्रों के मुताबिक, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही वायनाड सहित यूपी विधानसभा की खाली सीटों के उपचुनाव भी घोषित हो सकते हैं. वायनाड लोकसभा की सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है. कांग्रेस पार्टी ने अब यहां से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का एलान किया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *