बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 2 नक्सली ढेर, गोलीबारी अब भी जारी!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर:
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है।

???? क्या संख्या बढ़ सकती है?

सूत्रों का कहना है कि ढेर हुए नक्सलियों की संख्या में और इज़ाफा हो सकता है। इलाके को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान जारी है। वहीं, SP जितेंद्र कुमार यादव खुद इस ऑपरेशन की पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

???? पृष्ठभूमि

गुरुवार को ही गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया था। उस मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली नेता और सीसी मेंबर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण भी ढेर हुआ था, जिस पर अलग-अलग राज्यों में कुल 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।


???? बीजापुर में चल रही इस मुठभेड़ पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इसमें कई बड़े नक्सली नेताओं के फंसने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment