सरगांव पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के इरादे से हमले के फरार आरोपी को बिलासपुर से दबोचा, हथियार बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर सरगांव पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम टिकैत पेंड्री में हत्या के इरादे से धारदार हथियारों से हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टीक, रॉड और डंडा सहित हथियारों को जब्त किया गया। आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे को बिल्हा, बिलासपुर से पकड़ा गया, जो जुलाई से फरार चल रहा था।

घटना 19 जुलाई 2025 की है, जब प्रार्थी जितेंद्र गायकवाड़ (38 वर्ष), पिता स्व. महेत्तर गायकवाड़, निवासी मोहदी, ने थाना सरगांव में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ग्राम टिकैत पेंड्री के कन्हैया बघेल ने अपने बेटे, परिवार और अन्य साथियों के साथ जितेंद्र के घर के सामने पहुंचकर अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हॉकी स्टीक, रॉड व डंडे से जितेंद्र, उनके भाई भागबली करन, बेटे भरत, मां जमुना बाई तथा पत्नी सुनिता बाई पर हमला किया।

हमलावरों ने जितेंद्र की दुकान का काउंटर और स्कूटी भी तोड़-फोड़ दी। इस पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 92/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 324(2), 191(2), 191(3), 117(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष निर्देश दिए थे।

प्रकरण की विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पहले सात आरोपियों—कन्हैया बघेल, किशन बघेल, महेंद्र, जीवन बघेल, रामबिलास बघेल, विजय कुमार बघेल और अजय कुमार—सभी निवासी टिकैत पेंड्री, को 10 सितंबर 2025 को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल किया, जिसके बाद हथियार जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।फरार चल रहे आठवें आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे (28 वर्ष), पिता बुलबुल लहरे, निवासी वार्ड 8 बिल्हा, जिला बिलासपुर, की लगातार तलाश जारी थी। 5 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर सरगांव पुलिस ने उसे बिल्हा से हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में सरजू ने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही भूमिका

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक सतीश डहरिया, आरक्षक रिपीन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद और भंवर सिंह की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *