सुकमा में बड़ी कामयाबी: 13 नक्सली हथियार डालकर आत्मसमर्पण, लाखों के इनाम पर था शिकंजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में सुकमा जिले में आज 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इन सभी पर कुल 48 लाख रुपये के इनाम घोषित थे।

आत्मसमर्पित माओवादी समूह में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा, आत्मसमर्पण करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं। इन पर अलग-अलग इनाम घोषित था:

  • 4 माओवादियों पर 8-8 लाख

  • 2 पर 5-5 लाख

  • 1 पर 3 लाख

  • 1 पर 2 लाख

  • 1 पर 1 लाख

आत्मसमर्पित माओवादी ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं। सुरक्षा बलों की बढ़ी हुई मौजूदगी, खासकर तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों, ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा और शांति की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *