धमतरी: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई का नतीजा सामने आया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन (चिट्टा) बेचते हुए 39 वर्षीय रवि सोनी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तार आरोपी रवि सोनी, पिता मोतीलाल, निवासी शीतला मंदिर के पास, जोधापुर वार्ड, धमतरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और सप्लायरों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि जिले में नशे की आपूर्ति पूरी तरह रोकी जा सके।
Author: Deepak Mittal









