रायपुर BJP दफ्तर में आज बड़ी रणनीतिक बैठक, VBJ राम जी योजना पर होगा मंथन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर BJP दफ्तर में आज बड़ी रणनीतिक बैठक, VBJ राम जी योजना पर होगा मंथन

 विपक्ष के विरोध के बीच BJP का जन-जागरण प्लान तैयार, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

रायपुर।
केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में आज सियासी हलचल तेज होने वाली है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आज इस योजना को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी मंच से पूरे प्रदेश में चलने वाले जन-जागरण अभियान की रणनीति तय होगी

भाजपा ने तय किया है कि जनवरी महीने भर प्रदेशभर में इस योजना को लेकर सम्मेलन और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। इतना ही नहीं, भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ पहुंच सकते हैं, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

दरअसल, मनरेगा के स्थान पर शुरू की गई वीबी जी राम जी योजना को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और विरोध जता रहा है। इसी को देखते हुए भाजपा ने अब सीधे जनता के बीच जाकर योजना की सच्चाई और फायदे बताने का फैसला किया है। इसके लिए देशभर में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

🏛️ प्रदेश स्तरीय टोली का गठन

छत्तीसगढ़ में इस अभियान के लिए प्रदेश टोली का गठन कर दिया गया है।

  • प्रदेश संयोजक: यशवंत जैन (प्रदेश भाजपा महामंत्री)

  • साथ में कई वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

🕙 कार्यशाला का पूरा एजेंडा

11 जनवरी, सुबह 10 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली इस कार्यशाला में—

  • प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

  • क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल

  • प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मार्गदर्शन देंगे।

हालांकि पवन साय इस समय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं, जहां उन्हें भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने 56 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में वे ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में जुड़ेंगे

इस अहम बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, संभाग व जिला प्रभारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और सहकारी बैंकों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। यहीं से यह तय होगा कि कब, कहां और किस रूप में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे

👉 राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह कार्यशाला सिर्फ योजना की जानकारी नहीं, बल्कि विपक्ष के हमलों का जवाब देने की बड़ी तैयारी है।
अब देखना होगा कि BJP की यह रणनीति जनता पर कितना असर डाल पाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment