कमजोर प्रदर्शन पर हटाए जा सकते हैं जिला कांग्रेस अध्यक्ष, दीपक बैज का बड़ा बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: कांग्रेस संगठन में अब जिला अध्यक्षों के कामकाज की नियमित समीक्षा होगी। लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्षों को पद से हटाया भी जा सकता है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद दी।

दीपक बैज ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों को अहम निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने तय किया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के कार्यों की हर तीन महीने में समीक्षा की जाएगी। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ग्रीन, यलो और रेड तीन कैटेगरी में बांटा जाएगा।

बैज के अनुसार, जिनका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा उन्हें ग्रीन कैटेगरी में रखा जाएगा। औसत प्रदर्शन करने वाले अध्यक्ष यलो कैटेगरी में रहेंगे, जबकि लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वालों को रेड कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेड कैटेगरी में आने वाले अध्यक्षों को पहले सुधार का मौका दिया जाएगा, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें पद से बदला जा सकता है।

मंगलवार को रायपुर स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के अध्यक्ष शामिल हुए।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक और रणनीतिक रूप से मजबूत करना आवश्यक है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *