घरघोड़ा पुलिस का बड़ा खुलासामोबाइल चोरी गिरोह पकड़ा गया..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा | नवभारत टाइम्स 24×7.in | जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एएसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में एक चोर समेत रायगढ़ शहर के दो मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से कुल 19 मोबाइल फोन और ₹1,100 नकद जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

18–19 अगस्त की रात कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान से दो नए मोबाइल चोरी हुए थे। शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध दीपक झरिया (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि चोरी के मोबाइल रायगढ़ शहर की दुकानों में बेचे गए।

दीपक झरिया की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम से ₹1,100 नगद और 17 मोबाइल फोन बरामद किए। जांच में दो मोबाइल दुकानदारों का नाम सामने आया –

अंकुश अग्रवाल (30 वर्ष), बेनीकुंज, रायगढ़

यश बंसल (29 वर्ष), ढिमरापुर चौक, रायगढ़

दोनों के पास से चोरी के मोबाइल (पोको ₹10,999 और ओप्पो ₹16,999) बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने माना कि चोरी का माल जानते हुए भी खरीदा था।

चोर का नाम, पता और उम्र सार्वजनिक कर दिए गए, दुकानदारों का नाम भी उजागर कर दिया गया, लेकिन उनकी दुकानों का नाम और फोटो क्यों छुपाया गया
क्या पुलिस दबाव में है? क्या कारोबारियों को बचाने की कोशिश हो रही है? या जनता से सच छिपाने का प्रयास किया जा रहा है?

जनता का यह जानना अधिकार है कि किन दुकानों से चोरी का माल बेचा जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

दीपक झरिया (19 वर्ष), ग्राम कुडुमकेला, थाना घरघोड़ा

अंकुश अग्रवाल (30 वर्ष), बेनीकुंज रायगढ़, थाना जूटमिल

यश बंसल (29 वर्ष), ढिमरापुर चौक रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली

19 मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग ₹1,50,000)

नकद ₹1,100

पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने कहा कि आम नागरिक केवल अधिकृत मोबाइल दुकान से ही बिल सहित मोबाइल खरीदें। बिना बिल का मोबाइल खरीदने पर ग्राहक खुद भी धोखाधड़ी और चोरी की संपत्ति रखने जैसे अपराध में फंस सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *