छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम गुरुवार देर रात जारी कर दिया। इस बार टॉप-10 सूची में 8 पुरुष अभ्यर्थियों और 2 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पीएससी ने नवंबर 2024 में कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों के माध्यम से 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है।
प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में तथा मुख्य परीक्षा जून में संपन्न कराई गई थी। इसके बाद 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। अंततः 20 नवंबर की देर रात अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए।
CGPSC 2024 टॉप 10 सूची
1. देवेश प्रसाद साहू – प्रथम स्थान
2. स्वप्निल वर्मा – द्वितीय स्थान
3. यशवंत देवांगन – तृतीय स्थान
4. पोलेश्वर साहू – चतुर्थ स्थान
5. पारस शर्मा – पंचम स्थान
6. सताक्षी पांडेय – षष्ठम स्थान
7. अंकुश बनर्जी – सप्तम स्थान
8. सृष्टि गुप्ता – अष्टम स्थान
9. प्रशांत वर्मा – नवम स्थान
10. सागर वर्मा – दशम स्था
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163305
Total views : 8188108