छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन पर ब्लास्ट कर दिया है। इस हमले में 8 जवानों के शहीद होने की खबर है। बस्तर रेंज IG ने ब्लास्ट की पुष्टि की है। हालांकि शहीद जवानों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में बख्तरबंद गाड़ी ब्लास्ट के चपेट में आई है। इस ब्लास्ट में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।
वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों को भी मार गिराया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231978
Total views : 8278417