छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत डीएसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के 60 से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
Loading Viewer...
यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी किया गया है, जिसे राज्यपाल के नाम से अनुमोदित किया गया है। तबादलों में कई अधिकारियों को जिला स्तर से मुख्यालय, तो कई को मैदानी पदस्थापना दी गई है।
कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अब अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
कुछ अधिकारियों को नगर पुलिस अधीक्षक,
तो कुछ को विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, यातायात और प्रशिक्षण संस्थानों में पदस्थ किया गया है।
इस तबादला सूची में राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, सुकमा, बस्तर और सरगुजा समेत कई जिलों को शामिल किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200518
Total views : 8238545