दिल्ली : दिल्ली के तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही दरगाह के पास अतिक्रमण हटाने गई MCD टीम की कार्रवाई के दौरान जबरदस्त बवाल, पुलिस पर पथराव, हालात काबू में करने के लिए दागे गए आंसू गैस के गोले
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बीती रात हालात अचानक बेकाबू हो गए। फैज-ए-इलाही दरगाह के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम (MCD) की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। कार्रवाई के दौरान बारात घर और एक डायग्नोस्टिक सेंटर को ध्वस्त किया गया।
अचानक भड़की भीड़, पुलिस पर हुई पत्थरबाजी
बुलडोजर चलते ही मौके पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को बिगड़ता देख पहले से तैनात भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती गई।
आंसू गैस से काबू में आई स्थिति
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 4 से 5 दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े गए। देर रात तक फैज-ए-इलाही मस्जिद और आसपास का इलाका धुएं और अफरा-तफरी से भरा रहा।
इलाके में छावनी जैसा माहौल
बवाल के बाद तुर्कमान गेट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है।
👉 प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई थी, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पर्याप्त सूचना के कार्रवाई की गई, जिससे नाराजगी भड़की। मामले पर आगे की जांच और हालात पर नजर रखी जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162431
Total views : 8186805