बिल्हा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा – चार प्रमुख ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू, पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जनता ने किया धन्यवाद :- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन का किया गया नागरिक अभिनंदन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू के प्रयासों से बिल्हा रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं शिवनाथ एक्सप्रेस जैसी चार प्रमुख ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू किया गया। इस अवसर पर बिल्हा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह किया गया । साथ ही बिलासपुर इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस (12856) को हरी झंडी स्थलः रेलवे स्टेशन, बिल्हा से किया गया।
नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बिल्हा क्षेत्र के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं तोखन साहू का आभार व्यक्त किया गया। एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि यह निर्णय बिल्हा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी माँग को पूरा करने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक एवं सुगम रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार व्यक्त किया।

साहू ने अपने संबोधन में कहा कि
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) क्षेत्र में कुल 20 स्टेशनों पर 52 ट्रेनों का ठहराव बहाल किया गया है। इनमें से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के 6 प्रमुख स्टेशनों – बिल्हा, बेलगहना, करगी रोड, खोंगसरा, पेंड्रा रोड एवं गतौरा – पर 24 ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू हुआ है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। खरसिया–परमालकसा रेल परियोजना (₹8,745 करोड़), रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन (₹3,513 करोड़), 100% विद्युतीकरण, और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 30 स्टेशनों का आधुनिकीकरण चल रहा है। बिलासपुर (₹392 करोड़), रायपुर (₹413 करोड़), दुर्ग (₹347 करोड़), पेंड्रा रोड (₹16.59 करोड़), उसलपुर (₹16.54 करोड़) एवं बिल्हा (₹8.85 करोड़) स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण की दिशा में 148 रेल फ्लाईओवर व अंडर-ब्रिज निर्मित किए गए हैं, जबकि ‘कवच’ प्रणाली 1,105 किमी मार्ग पर लागू हो चुकी है। वर्तमान में ₹35,916 करोड़ की रेलवे परियोजनाएँ प्रगति पर हैं और वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ का आवंटन मिला है।

इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न व्यापारी संगठन के लोग उपस्थित रहे।

साहू ने कहा कि यह उपलब्धियाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *