चिकन-मटन दुकान के पीछे बड़ी साजिश नाकाम, घायल बछड़ा सुरक्षित; एक आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भाटापारा। हटरी बाजार सब्जी मंडी स्थित मस्जिद के पास एक चिकन-मटन दुकान के पीछे बने पुराने जर्जर कॉम्प्लेक्स में गाय के बछड़े को हलाल करने की कोशिश का मामला सामने आया। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय हिंदू संगठनों ने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। अचानक भीड़ बढ़ते ही आरोपी मौके से भाग निकले और बछड़े को अधमरी हालत में वहीं छोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची, जहां से खून के धब्बे और धारदार चाकू बरामद हुए। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द एक्शन नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन और भाटापारा बंद का आह्वान किया जाएगा।

घायल बछड़े को तत्काल उपचार के लिए गौ उपासना सेवा सोसायटी ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी इमरान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *