रायपुर। जीएसटी काउंसिल द्वारा हाल ही में घोषित नए टैक्स स्लैब को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सकारात्मक कदम बताते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया है। इसी कड़ी में चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर धन्यवाद प्रकट किया।
थौरानी ने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ की आवाज को दिल्ली तक पहुँचने का प्रमाण है। नए टैक्स स्लैब से व्यापारियों को राहत मिलेगी, कारोबार करना आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
चेंबर ने इस फैसले के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह निर्णय उद्योग और व्यापार जगत के लिए नई उम्मीद की किरण लेकर आया है।
इस मौके पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, पूर्व विधायक एवं चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, सलाहकार लाभचंद बाफना, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, जसप्रीत सलूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा और विकास गोलछा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232254
Total views : 8278761