BIG BREAKING: ED ने जयपुर की शादी में मारा छापा, सौरभ आहूजा की तलाश जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। ईडी की टीम इन आरोपियों को लेकर रायपुर पहुंच चुकी है, जहां उनसे लंबी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले में प्रमुख आरोपी सौरभ आहूजा कार्रवाई से पहले ही जयपुर के होटल से फरार हो गया। ईडी की टीम ने जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट में दबिश दी थी, जहां सौरभ आहूजा की भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग चल रही थी। कार्रवाई के दौरान सौरभ आहूजा तो शादी पूरी होने के बाद 2 जुलाई की सुबह भाग निकला, लेकिन उसके तीन सहयोगी हाथ लग गए। इन सभी को हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सौरभ आहूजा कभी भिलाई के वैशाली नगर में किराए के मकान में रहता था। लेकिन महादेव सट्टा एप से कमाए गए पैसों से उसने कुछ ही वर्षों में अरबों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान बंगला बना लिया। उसने वैशाली नगर की एलआईजी कॉलोनी स्थित मकान क्र. 41 को खरीदकर तोड़ा और उसकी जगह एक आलीशान कोठी तैयार करवाई। इसके अलावा उसने थार कार (CG 07 CG 1819) भी खरीदी। जयपुर की शादी को लेकर भी कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सौरभ आहूजा ने राजस्थान के कूकस में स्थित होटल फेयरमाउंट को तीन दिन के लिए 2.5 करोड़ रुपए में बुक किया था। शादी 29 जून से 1 जुलाई तक चली, जिसमें केवल सजावट पर ही लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
यह शादी अमृतसर की युवती से हुई, जो पहले भिलाई में भी रही थी। ईडी ने पूछताछ के लिए दोनों परिवारों को भी होटल में ही रोक लिया था, जिससे उनकी फ्लाइट तक छूट गई। सौरभ आहूजा की शादी में भिलाई से करीब 100 लोग शामिल होने पहुंचे थे। एक मेहमान ने बताया कि तीन दिनों तक ऐसा लग रहा था जैसे किसी राजा की शादी हो रही हो। इनमें कई ऐसे लोग भी थे जो पहले महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई भव्य शादी में शामिल हो चुके हैं। फिलहाल ईडी की टीम फरार सौरभ आहूजा की तलाश में जुटी हुई है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर महादेव सट्टा एप से जुड़े अवैध नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के जाल को उजागर कर दिया है।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *