BIG BREAKING: सैफ अली खान मामलें में दुर्ग से संदिग्ध हिरासत में: CM साय ने दिया बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था और संदिग्ध को आरपीएफ ने दुर्ग से पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस आ रही है और संदिग्ध को उनके हवाले कर दिया जाएगा।” अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध आकाश कनौजिया को हिरासत में लिया गया है।

इस संदिग्ध के बारे में सहायक पुलिस निरीक्षक जुहू पुलिस स्टेशन, मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उसने संदिग्ध की फोटो साझा की है। संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के जरिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगी।

सैफ अली खान पर हमला मामले में एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया गया है। संदेही की पहचान मुंबई से मिले इनपुट के आधार पर की गई। दुर्ग आरपीएफ की टीम ने संदेही को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से पकड़ा है। आरपीएफ की टीम युवक को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की जांच के दौरान कुछ नंबर मिले थे। जांच में एक संदेही का लोकेशन मुंबई से चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में मिला।

मुंबई पुलिस को ये भी पता चला कि ट्रेन दुर्ग से होकर गुजरने वाली है। मुंबई पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल दुर्ग आरपीएफ को दी। इनपुट के आधार पर जैसे ही ट्रेन दुर्ग में रूकी। आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन के जनरल डिब्बे से संदेही को पकड़ा। ट्रेन आज दोपहर 1ः30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंची थी। संदेही युवक की पहचान मुंबई पुलिस से भेजे गये फोटो के आधार पर की गई। संदेही को आरपीएफ की टीम अपनी कस्टड़ी में रखी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस संदेही की कस्टडी लेने के लिए निकल गई है। फिलहाल दुर्ग की आरपीएफ टीम युवक से पूछताछ कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *