नशे पर बड़ा एक्शन: रायपुर में रोलिंग पेपर–गोगो कोन की बिक्री बैन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और परफेक्ट रोल की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर में नशे के बढ़ते चलन पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर रायपुर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए शहर में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और परफेक्ट रोल की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

रायपुर शहर में नाबालिगों और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
सोशल मीडिया और विभिन्न शिकायतों के माध्यम से सामने आया था कि रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और परफेक्ट रोल जैसे उत्पादों का उपयोग कर आसानी से नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है।

इन उत्पादों में पाए जाने वाले रसायन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक बताए गए हैं।
यह सामग्री पान दुकान, किराना स्टोर, चाय दुकान, कैफे और रेस्टोरेंट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम बिक रही थी, जिससे नशे को बढ़ावा मिल रहा था।

राज्य सरकार द्वारा 21 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के तहत पुलिस आयुक्त को प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
अब रायपुर नगर निगम क्षेत्र में इन उत्पादों की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश 29 जनवरी 2026 से प्रभावशील है और 29 मार्च 2026 तक लागू रहेगा, जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *