रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 टीमों की छापेमारी में 134 अपराधी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 टीमों की छापेमारी में 134 अपराधी गिरफ्तार

तड़के 4 बजे शुरू हुए “निश्चय अभियान” में नशा तस्करों से लेकर फरार वारंटी तक पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए रायपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के एक बड़े अभियान को अंजाम दिया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे “निश्चय अभियान” के तहत सुबह 4 बजे पुलिस की 60 अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ दबिश दी। अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
पुलिस टीमों ने नशे की बिक्री-तस्करी करने वालों, अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों, फरार वारंटी और शांति भंग करने वाले आरोपियों के संभावित ठिकानों पर आकस्मिक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान में हुई प्रमुख कार्रवाई—

  • नशा तस्करी: 6 आरोपी गिरफ्तार, 3.800 किलो गांजा और 80 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जप्त

  • अवैध शराब: 29 आरोपी गिरफ्तार, 705 पउवा शराब बरामद

  • अवैध हथियार: 1 आरोपी गिरफ्तार, एक चाकू जप्त—आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

  • वारंट तामील: 21 स्थायी/गिरफ्तारी वारंट तामिल

  • फरार आरोपी: पुराने मामलों के 7 फरार आरोपी पकड़े गए

  • शांति भंग रोकथाम: 70 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “निश्चय अभियान” आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य रायपुर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment