जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है।
CBI की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि अधिकारी के पास उनकी ज्ञात आय से करीब 156 गुना अधिक संपत्ति पाई गई है। जांच के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में सोमेन गोस्वामी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। यह मामला दामोह नाका स्थित एक फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है। उसी कड़ी में अब आय से अधिक संपत्ति का यह मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल CBI अधिकारी की चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले ने विभागीय स्तर पर भी हलचल मचा दी है।
Author: Deepak Mittal









