मध्य प्रदेश के धार जिले में बीते देर रात एक पिकअप वाहन के पलटकर एक एसयूवी से टकरा जाने से उसमें सवार 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच चिकल्या चौराहे के पास हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 मजदूर धार जिले के बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
Author: Deepak Mittal









