मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते कल आयोजित विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कार्य परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगूभाई पटेल के पास भेज दिया गया है। अब इस संबंध में अंतिम फैसला राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।
बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों ने राजा भोज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान का उल्लेख किया। परिषद का मानना था कि भोपाल का प्राचीन नाम भोजपाल रहा है और राजा भोज का क्षेत्र के इतिहास से गहरा संबंध रहा है। इसी आधार पर विश्वविद्यालय का नाम उनके संदर्भ से जोड़ते हुए ‘वाग देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ रखने के प्रस्ताव को उचित माना गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217494
Total views : 8259607