भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भिलाई के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल मिश्रा उर्फ अन्नु का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन और भिलाई शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व पीलिया की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अनिल मिश्रा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय थे और संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वे न केवल एक समर्पित राजनेता थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

आज 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे उनके निवास स्मृति नगर चौक से रामनगर मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक शामिल हुए।

अनिल मिश्रा पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, विवेकानंद युवा समिति के संरक्षक तथा सेक्टर-6 ए मार्केट के प्रमुख व्यवसायी रहे। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक जगत में भी गहरा शोक व्याप्त है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *