भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदार के घर ED की छापेमारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal



ED, EOW और ACB की संयुक्त कार्रवाई, धमतरी के कुरुद में सुबह-सुबह दी दबिश

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच अब तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ED), आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब तीन गाड़ियों में पहुंचे दर्जनभर से अधिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और किसी को भी अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, ED और EOW को मिली शिकायत में भूपेंद्र चंद्राकर पर भारतमाला परियोजना के तहत फर्जी मुआवजा दिलाने का आरोप है। आरोप है कि अभनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपने करीबी लोगों को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलाने में उनकी भूमिका रही है।


विभागीय जानकारी के अनुसार, अभनपुर के कायाबांधा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के मुआवजे का मामला सामने आया है। इसके अलावा दुर्ग, पाटन, राजनांदगांव के देवादा और मगरलोड तहसील में भी कथित रूप से मुआवजा घोटाले के जरिए उनके करीबियों को लाभ पहुंचाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment