Best Mileage Bikes: 1 लीटर पेट्रोल में दिल्ली से मेरठ हो जाएगा कवर! माइलेज में दमदार हैं ये सस्ती बाइक्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Top Mileage Bikes in Affordable Price: देश में दोपहिया वाहनों की डिमांड हमेशा ही रहती है, क्योंकि देश में अधिकतर लोग छोटे और डे-टू-डे लाइफ के कामों के लिए टू व्हीलर्स का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.

इस सेगमेंट में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स की बहुत मांग है.

अगर आप भी किसी ऐसी बाइक की तलाश कर रहे हैं जो 1 लीटर पेट्रोल में दिल्ली से मेरठ की दूरी पार कर दे तो यह खबर आपके काम आ सकती है. यहां हम आपको कुछ बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस साबित हो सकती है.

TVS Sports

टीवीएस स्पोर्ट को मार्केट में बहुत पसंद किया जाता है. इस बाइक में एक 109.7cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 8.18 bhp की पावर और 8.7 एनएम का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें दोनों ओर ड्रम ब्रेक दिया गया है. यह बाइक बाजार में 3 वेरिएंट और 7 रंगों में मौजूद है. इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 61,025 रुपये से शुरू होकर 67,530 रुपये तक जाती है. टीवीएस की इस बाइक में 70 kmpl का माइलेज मिलता है.

Hero HF Deluxe

हीरो एचएफ डीलक्स में एक 97.2cc BS6 इंजन मिलता है, जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इसके फ्रंट और रियर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. यह बाइक बाजार में 5 वेरिएंट और 10 रंगों में आती है. इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 55,022 रुपये से 67,178 रुपये के बीच है. इसमें 65 kmpl की माइलेज मिलती है.

Honda SP 125

Honda की SP 125 बाइक में, एक 124cc BS6 इंजन मिलता है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इसके फ्रंट और रियर पर ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. दिए गए हैं. यह बाइक बाजार में 2 वेरिएंट और 5 रंगों में आती है. इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 83,088 रुपये से 79,702 रुपये के बीच है. इसमें 65 kmpl की माइलेज मिलती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *