अम्बेडकरवादी होना देशप्रेम की पहली सीढ़ी – पी. आर. अम्बेडकर…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्वाण दिवस के अवसर पर अम्बेडकरवादी कला महोत्सव एवं प्रबोधन का आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – विश्व के सबसे वृहद भारतीय संविधान के निर्माण दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर अम्बेडकरवादी कला महोत्सव एवं प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन सतनाम भवन मुंगेली में भव्य आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- धीमंत पी. आर. अम्बेडकर जलगांव महाराष्ट्र ने कहा कि अम्बेडकरवादी होना देशप्रेम की पहली सीढ़ी है संविधान देश का सबसे बड़ा स्वीकृत ग्रंथ है जो हम सबकी रक्षा करने में समर्थ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महादेव कावरे आई.ए.एस. संभागायुक्त बिलासपुर ने कहा कि संविधान दिवस पर हम सभी को भारतीय कानून व्यवस्था पर आधारित जीवन जीना चाहिए और संविधान की रक्षा करना चाहिए।

अमित मात्रे पूर्व न्यायाधीश ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ साथ उसमे उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने के लिए तैयार रहने की बात कही।

विधायक पुन्नू लाल मोहले ने कहा कि संविधान में आरक्षण के साथ आर्थिक स्थिति व महिलाओं को आगे बढ़ने का अधिकार दिया है। साथ ही आपने कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के मूर्ति स्थापना घोषणा व मुंगेली में पुस्तकालय की घोषणा किया गया।

अंचल मात्रे अधिवक्ता हाईकोर्ट ने कहा कि संविधानोत्सव क्यो मनाते हैं क्योंकि संविधान हमे जीने की शक्ति देती है।

संतुलाल सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली ने कहा कि बाबा साहब के विचारों से पूरी दुनियां में भारत का नाम महानता से लिया जाता है।
ओ. पी. बघेल कार्यकारी अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवनकाल के संघर्ष को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि धीमंत सुरेश घामटे एडवोकेट, महाराष्ट्र मुंबई ,पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली, चुरावन मंगेशकर पूर्व विधायक, संतुराम सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली, विकास खांडेकर प्रदेशाध्यक्ष सतनाम महासंघ, एम. एल. देशलहरे पूर्व सहायक आयुक्त, डॉ. सी. आर. रात्रे महासचिव अजाक्स, विनोद कोशले, न्यायिक व बजट विशेषज्ञ, अंचल मात्रे अधिवक्ता हाईकोर्ट, पदमश्री डॉ. आर. एस. बारले पंथी कलाकार, एस. डी. बंजारे, दिलीप बंजारे पंथी कलाकार, गौकरण दास बघेल, पंथी कलाकार मिलाप दास बंजारे, डॉ. डी. सी. भारद्धाज, जितेन्द्र पाटले सचिव अजाक्स छत्तीसगढ़, विरेन्द्र धुर्वे जिलाध्यक्ष गोड़ महासभा मुंगेली के साथ ही साथ शिक्षक गण पत्रकार बंधु व आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सतनाम भजन एवं जनजागृति गायक यशवंत सतनामी की शानदार प्रस्तुति हुई साथ ही शिक्षिका जलेश्वरी गेंदले के नेतृत्व में स्कूलों बच्चों ने संविधान दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

ये रहे आयोजक

आयोजक समिति से राजेन्द्र ठाकुर,मनीषा दिवाकर,मोहन लहरी,लक्ष्मीकांत जडेजा,बलजीत सिंह कांत,नारायणी कश्यप,रंजना सिंह,प्रिया यादव,विद्या शर्मा,ममता दर्शन,उषा भाष्कर, जलेश्वरी गेंदले,मोतीलाल अनन्त,प्रवीण कोशले,ओंकार पात्रे, शिव कौशिक, पीला राम दिवाकर, जितेंद्र गेंदले,तरुण रामपुरिक,धरमपाल सोनवानी,राजकुमार यादव,क्षत्रपाल ध्रुव,भूपेंद्र बंजारे,रामप्रसाद डिंडोरे,आनंद तिवारी,जाकिर हुसैन,अजीत बघेल, अरविंद बंजारे का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *