त्योहार से पहले सीपत में दहशत का खेल! गुंडों ने मोटरसाइकिल सवार पर किया हमला, पिटाई के बाद मांगे पैसे… पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर। त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी बीच सीपत थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाके के कुख्यात गुंडों ने खुलेआम सड़क पर एक युवक की पिटाई कर उससे पैसों की मांग की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पीड़ित शैलेन्द्र कुमार वर्मा (उम्र 25, निवासी नवाडीह साई वाटिका) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे हाथ, मुक्का और डंडे से बेरहमी से पीटा। यही नहीं, शराब पीने के लिए उससे पैसे भी मांगे और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले में शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने टीम के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी हैं—

  • सोहन वर्मा (32)

  • दीपक वर्मा उर्फ रूरू (20)

  • विमल वर्मा (22)

तीनों आरोपी पहले से ही गुंडा-बदमाशों की सूची में शामिल थे और कई अपराधों में लिप्त रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने वारदात की बात कबूल कर ली।

सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) BNS सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

???? पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *