होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से मिलेगा धान का अंतर, ₹10,000 करोड़ होंगे जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त प्रदान की जाएगी।

सरकार के इस निर्णय के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य दिलाना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस फैसले से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और होली का उत्सव और अधिक उल्लासपूर्ण होगा।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में ₹25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पूर्व ₹10,000 करोड़ के अतिरिक्त भुगतान के साथ यह आंकड़ा बढ़कर ₹35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *