रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में RTO e-Challan के नाम पर आम नागरिकों से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ ने आमजन से अपील की है कि चालान भुगतान के लिए केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
परिवहन विभाग के अनुसार, कुछ साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध मैसेज लिंक के माध्यम से e-Challan भुगतान के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। इन फर्जी लिंक पर क्लिक करने से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण चोरी होने का खतरा है।

परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि चालान भुगतान के लिए केवल https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट ही अधिकृत है। इस पोर्टल पर जाकर वाहन संख्या अथवा चालान नंबर दर्ज कर Pay Online विकल्प के माध्यम से सुरक्षित भुगतान किया जा सकता है।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी APK फाइल, संदिग्ध लिंक, व्हाट्सएप या SMS के जरिए भेजे गए अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। यदि किसी को फर्जी कॉल, संदेश या लिंक प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर सेल को दें।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234971
Total views : 8282082