भारत स्काउट्स और गाइड्स के बेसिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आई टी आई कॉलेज जमकोर मुंगेली में विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। लीडर मुख्य अतिथि राणा प्रताप सिंह जिला मुख्य आयुक्त, विजय यादव राज्य संगठन आयुक्त व शिविर संचालक एवं संतोष कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रारंभ हुआ।

दल गठन एवं दलनायक चयन के साथ ही बेसिक प्रशिक्षण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। जिसमें प्रशिक्षकों ने अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना से ओतप्रोत प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता तथा समाज सेवा की भावना का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के नियम, कौशल,अनुशासन, दल भावना और जीवन कौशल से परिचित कराया जाना है।

जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स और गाइड्स का यह प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों में सेवा और सहयोग की भावना जागृत करेगा बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। उससे पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित होना अत्यंत जरूरी है।
प्रशिक्षक दल द्वारा बेसिक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रथम दिवस में टोली विभाजन, परिचय शिविर,रोटाचार्य, भलाई कार्य इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-प्रशिक्षार्थी उत्साहपूर्वक मुंगेली जिले के अलावा जशपुर,रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम इत्यादि प्रदेश के विभिन्न जिलों से सम्मिलित हुए हैं।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से राज्य संगठन आयुक्त एवं शिविर संचालक विजय कुमार यादव, सहायक संचालक दिनेश साहू, जिला संगठन आयुक्त एवं जिला सचिव मोनू बेलदार, राजेंद्र दिवाकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त मुंगेली,ब्लॉक सचिव जय बहादुर खांडेकर, माधुरी यादव,जेमिना इक्का की मौजूदगी रहा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज कश्यप ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *