बरछा के प्रधान पाठक जगदेव प्रसाद लहरें सेवानिवृत्त , शिक्षा विभाग परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

42 वर्षों तक शिक्षा सेवा में दिया योगदान, शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मान

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बरछा के प्रधान पाठक जगदेव प्रसाद लहरें शुक्रवार को अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरगांव में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

श्री लहरें ने अपने जीवन के 42 वर्ष शिक्षा विभाग को समर्पित करते हुए अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सदैव शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिवार एवं सहकर्मी शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “श्री जगदेव प्रसाद लहरें एक कर्मनिष्ठ, अनुशासित और विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक रहे हैं। उन्होंने हमेशा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।”

श्री लहरें ने अपने संबोधन में साथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा विभाग परिवार उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभाग परिवार की ओर से उन्हें स्वस्थ, सुखमय और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरगांव में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगदेव प्रसाद लहरें को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते अधिकारी एवं शिक्षकगण।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *