छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881’ के अंतर्गत घोषित किया गया है, जिसके तहत बैंक, सरकारी कार्यालय और अन्य शासकीय संस्थान बंद रहेंगे।

नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय राज्यपाल के नाम से लिया गया है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के डिजिटल हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8172261
Total views : 8201233