रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश-विदेश में फैली करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है।
जांच एजेंसी ने दुबई और नई दिल्ली में स्थित लगभग 20 अचल संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें जब्त किया है। इन संपत्तियों में बुर्ज खलीफा में मौजूद लग्जरी अपार्टमेंट, विला और अन्य महंगी प्रॉपर्टी शामिल हैं।
ED की जांच में सामने आया है कि सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए भारी रकम अर्जित की। इस पैसे को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विदेशों में ट्रांसफर किया गया।


मामले में अब तक देशभर में 175 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216195
Total views : 8258013