पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां पानीहाटी से चुनाव लड़ेंगी।


कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, राजगंज से दिनेश सरकार (हराधन सरकार) को चुनाव लड़ने का मौका मिला है। हरिपाल से मधुमिता घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट मिला है।
पानीहाटी से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है। शांतिपुर से स्वपन दास को प्रत्याशी बनाया गया है। हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, नलहाटी से अनिल सिंह को टिकट मिला है। सिंगूर से अरूप कुमार दास और सैंथिया से कृष्णा कांत साहा चुनाव लड़ेंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242383
Total views : 8291191