Bank Holidays: क्या आपके राज्य में भी रहेंगे बैंक बंद? देखें अगस्त की छुट्टियों का कैलेंडर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bank Holidays: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में वहां के त्योहारों और खास अवसरों के आधार पर तय की जाती हैं।

इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होता। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह ज़रूरी है कि वे बैंक से जुड़े किसी भी ज़रूरी काम को छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समय से पूरा करें।

अगले हफ्ते तीन दिन बैंक रहेंगे बंद

18 अगस्त से 24 अगस्त के बीच कुल तीन दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनमें से दो दिन नियमित साप्ताहिक अवकाश होंगे जबकि एक दिन राज्य-स्तरीय छुट्टी रहेगी।

19 अगस्त (मंगलवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

23 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

24 अगस्त (रविवार): रविवार की नियमित छुट्टी।

इसका मतलब है कि अगर आपको बैंक में किसी जरूरी लेनदेन या काम के लिए जाना है तो इन तारीखों को छोड़कर ही प्लान बनाना चाहिए।

अगस्त के बाकी दिनों में भी रहेंगी छुट्टियां

अगस्त के अंतिम सप्ताह में और भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त (सोमवार): असम में श्रीमंत शंकरदेव पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।

27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा और ओडिशा में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

28 अगस्त (गुरुवार): ओडिशा में नुआखाई और गोवा में गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के चलते बैंक बंद।

ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

छुट्टियों के कारण बैंकों में शाखा-स्तर का कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको नकद लेनदेन, डिमांड ड्राफ्ट, चेक क्लियरेंस या किसी दस्तावेज़ से जुड़ा काम करना है, तो छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें।

हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऑनलाइन सर्विसें जैसे नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी। इन डिजिटल विकल्पों की मदद से बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर, या बिल पेमेंट जैसे काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं।

क्यों जरूरी है छुट्टियों की जानकारी?

बैंक छुट्टियों की सही जानकारी होना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि कई बार लोग चेक जमा करने, लोन से जुड़ी ईएमआई जमा करने या कैश निकालने जैसे जरूरी कामों को अंतिम समय तक टाल देते हैं। अगर छुट्टी के दिन बैंक पहुंचे तो काम पेंडिंग रह सकता है, जिससे परेशानी हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *