Bank Holidays: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर 6 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक? क्या कहती है छुट्टियों की लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bank Holidays: 6 जनवरी को देश में चंडीगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसकी वजह है कि इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती है। इसलिए बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हालांकि चंडीगढ़ के अलावा देश में बाकी जगहों पर बैंक खुले रह सकते हैं।

बैंकों की कुछ छुट्टियां ‘राष्ट्रीय छुट्टी’ श्रेणी के तहत हैं और कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित रहते हैं। क्षेत्र विशेष से संबंधित छुट्टी पर केवल राज्य या क्षेत्र विशेष के बैंक बंद रहते हैं।

देश में हर रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। फिर चाहे वह सरकारी बैंक हो या प्राइवेट। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

बाकी जनवरी में और कितनी छुट्टियां

5 जनवरी: रविवार

11 जनवरी: महीने का दूसरा शनिवार

12 जनवरी: रविवार

14 जनवरी: मकर संक्रांति/उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/माघ बिहू/हजरत अली का जन्मदिवस- गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद

15 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस- ​तमिलनाडु में बैंक बंद

16 जनवरी: उझावर तिरुनल- तमिलनाडु में बैंक बंद

19 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साईं जयंती- त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बैंक बंद

25 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार

26 जनवरी: रविवार और गणतंत्र दिवस26 जनवरी: रविवार और गणतंत्र दिवस

शनिवार, 4 जनवरी को बैंक खुले हुए हैं क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। इसी तरह महीने के तीसरे और पांचवें शनिवार को भी बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होता है। छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन या इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI सर्विस चालू रहती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *