Bank Holiday: शनिवार 21 दिसंबर बैंकों में होगा कामकाज या रहेंगे बंद? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bank Holiday on Saturday 21 December 2024: देश में ज्यादातर वर्किंग क्लास शनिवार के दिन बैंक जाकर काम निपटातें हैं क्योंकि सोमवार से शुक्रवार ऑफिस होने के कारण बैंक जानें का समय नहीं मिलता है।

यहां आपको बता दें कि शनिवार 21 दिसंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं? 21 दिसंबर 2024 को भारत में सभी बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार सभी पब्लिक, प्राइवेट और ग्रामीण सेक्टर बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे के दिन बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार यदि हो तो बैंक में सामान्य रूप से काम करते हैं।

डिजिटल बैंकिंग सर्विस के जरिये कर सकते हैं काम

यदि आप बैंक ब्रांच में न जाकर अपने बैंक से जुडे काम निपटाना चाहते हैं, तो डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

22 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला •
अहमदाबाद •
आईजॉल • • • •
इंफाल •
ईटानगर •
कानपुर •
कोच्‍ची •
कोलकाता •
कोहिमा • • • •
गंगटोक • •
गुवाहाटी •
चंडीगढ़ •
चेन्‍नै •
जम्मू •
जयपुर •
तिरुवनंतपुरम •
देहरादून •
नई दिल्‍ली •
नागपुर •
पटना •
पणजी • • •
बंगलूर •
बेलापुर •
भुवनेश्वर •
भोपाल •
मुंबई •
रांची •
रायपुर •
लखनऊ •
श्रीनगर •
शिमला •
शिलांग • • • • • •
हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश •
हैदराबाद – तेलंगाना •

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *