Bank Holiday: क्या 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बंद रहेंगे बैंक? फटाफट कर लें चेक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bank Holiday 23 January: जनवरी के महीने में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से साल 2025 के शुरू होने के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई थी। जनवरी में लगभग 15 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

इनमें दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार और कुछ अन्य त्योहार शामिल हैं। 23 जनवरी को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि 23 जनवरी को कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

23 जनवरी को कहां बंद रहेंगे बैंक?

देश के अधिकतर राज्यों में बैंक 23 जनवरी को बंद रहने वाले हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। 23 जनवरी को अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा, 25 जनवरी को चौथा शनिवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी अवकाश रहेगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती प्रतिवर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रसिद्ध नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” ने उस दौरान कई युवाओं को प्रेरित किया था।

इसके अलावा वीर सुरेन्द्र साई की जयंती भी 23 जनवरी को मनाई जाती है। वे ओडिशा के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की लड़ाई के लिए जाने जाने वाले सुरेन्द्र साई ने अपना अधिकांश जीवन जेल में बिताया। उनका समर्पण भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसे निपटाएं बैंक से जुड़े काम

इन बैंकों के बंद होने के बावजूद, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरे देश में चालू रहेंगी। ग्राहक अभी भी मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए पैसे ट्रांसफ़र और बिल भुगतान जैसे लेन-देन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर एटीएम से भी नकदी निकाली जा सकेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *