पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने जागरूकता रथ रवाना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर, 12 सितम्बर 2025 – प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जगदलपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देगा।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री कश्यप ने कहा कि सूर्य घर योजना बिजली बिलों में राहत देने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र सरकार से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इससे आम लोगों के लिए अपने घरों की छत पर सौर पैनल लगाना किफायती और आसान हो जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment