पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दास्त नहीं- संयुक्त पत्रकार मोर्चा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़  : राज्य में लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न मामले तथा पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों से निराकरण को लेकर राज्य के कई बड़े पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने शनिवार 14 सितंबर को राजधानी रायपुर में संयुक्त बैठक संपन्न हुई ।

जिसमे तकरीबन 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा बहुतायत में वरिष्ठ पत्रकार इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित समस्त पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों तथा पत्रकारों पर आए दिन हो रहे झूठे मुकदमों एवं उन पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर शासन प्रशासन ,राजनीतिज्ञों, माफियाओं पर प्रहार करते हुए गहरा रोष प्रकट किया। सभी संघों के प्रमुखों ने सामूहिक मंच पर अपने अपने विचार रखे और समाधान पर गंभीरता से चर्चा की।

और सभी ने एकमतेन सामूहिक रूप से पत्रकारों के हित में आर-पार की लडाई लड़ने पर सहमति जगाई। जिसके परिणाम स्वरूप समस्त संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों की एक “संचालक समिति” का गठन किया गया। जो पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी और उनकी हर लड़ाई मे संयुक्त रूप से मोर्चा सम्हालेगी।


बैठक में संयुक्त समिति के गठन के पश्चात पत्रकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा, छोटे मझोले अखबारों को चलाने मे सहायक शासन द्वारा मिलने वाले विज्ञापन के बंद किये जाने, हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने क्रमानुसार अपने विचारों को साझा किया। यह समिति पूरी ताकत से एक होकर पत्रकारों के हित व न्याय की लड़ाई साथ लड़ेंगी।  सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया।


इस कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर को सभी पत्रकार संघ एकजुटता दिखाते हुए संयुक्त रूप से एक मंच उपस्थित रहकर पत्रकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
2 अक्टूबर 2024 को “पत्रकारिता संकल्प” सभा का आव्हान किया जाएगा, जिसमे राज्य भर से विभिन्न स्थानों से संगठनों से जुड़े पत्रकारगण इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक के संयोजक सुधीर तंबोली आजाद, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल शुक्ला, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष ब्यास पाठक एवं शिवशंकर सोनपिपरे, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ से प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, सचिव मनीष कुमार शर्मा, राहुल गोस्वामी, छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव , प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ,महासचिव प्रवीण करे, कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ से प्रदेश महासचिव मो. समीम, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से मो. नजीर, अजित शर्मा, पवन सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार , सहित वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार सिंह सहित बहुतायत में पत्रकार साथी उपस्थित थे।


पहली बार ऐसा हो रहा है कि पूरे प्रदेश के सभी संघ और प्रेस क्लब के सभी पत्रकार एक साथ होकर प्रदेश में पत्रकारिता के हित के लिए एक मंच पर आ रहे हैं, पत्रकार एकता जिंदाबाद !! एकजुटता और संघर्ष का पत्रकारिता संकल्प पर्व 2 अक्तूबर जिंदाबाद ।

यहां हर पत्रकार नेतृत्वकर्ता है, केवल पत्रकारिता के हित की बात

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *