नई दिल्ली। आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन अचानक घोषित किया गया है और इसी वजह से पूरे देश में कयासों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने भाषण में GST की नई दरों, विदेशी निर्भरता और अंतरराष्ट्रीय टैरिफ विवादों पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कल यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देशभर में नई GST दरें लागू होने जा रही हैं। उससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री का यह संबोधन और भी अहम माना जा रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस मुद्दे पर बोलेंगे।
पीएम मोदी का संबोधन टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारित होगा। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान देश को संबोधित किया था।
सूत्रों का कहना है कि आज पीएम मोदी न सिर्फ GST सुधारों पर बोल सकते हैं, बल्कि अमेरिका के नए टैरिफ और H1 वीजा शुल्क जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी बड़ा बयान दे सकते हैं। गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने खुद कहा था—
???? “हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है।”
यानी आज का संबोधन केवल आर्थिक सुधारों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें कई ऐसे ऐलान हो सकते हैं, जिनका सीधा असर हर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ने वाला है।
अब सबकी निगाहें शाम 5 बजे पर टिकी हैं—
???? आखिर प्रधानमंत्री मोदी आज देश के सामने कौन-से बड़े और चौंकाने वाले फैसले रखने वाले हैं?
Author: Deepak Mittal









