Asia Cup 2025 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक शर्मा को मिली 33,60,658 रुपये की Haval H9 SUV

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एशिया कप 2025 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले अभिषेक शर्मा को टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें इनाम में Haval H9 एसयूवी मिली।

यह SUV न सिर्फ अपने रफ एंड टफ लुक के लिए जानी जाती है, बल्कि इसमें दिए गए फीचर्स और टेक्नोलॉजी इसे एक लग्जरी ऑफ-रोडिंग एसयूवी बनाते हैं।

Haval H9 की मुख्य खूबियां और स्पेसिफिकेशंस

इंजन और प्रदर्शन:

  • इंजन: 2.0L टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर, Gasoline 91 फ्यूल टाइप
  • टॉर्क: 380 NM
  • ट्रांसमिशन: 8-speed Automatic ZF
  • हर रास्ते पर शानदार प्रदर्शन: कठिन रास्तों और शहरी सड़कों पर भी SUV का प्रदर्शन शानदार है।

आकार और डिजाइन:

  • लंबाई: 4950 mm
  • चौड़ाई: 1976 mm
  • बड़े टायर: 265/55 R19
  • फ्रंट और रियर फॉगलैम्प्स
  • पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक साइडस्टेप

इंटीरियर और आराम:

  • 14.6 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • 10 स्पीकर्स
  • वायरलेस चार्जिंग सिस्टम
  • ड्राइवर के लिए लेदर मेमोरी सीट्स
  • सीट वेंटिलेशन और मसाज फीचर

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी:

  • छह एयरबैग
  • ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन
  • एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • ट्रैफिक जाम असिस्ट
  • 360 डिग्री व्यू कैमरा
  • ड्राइव मोड: ऑटो, इको, स्पोर्ट, रेत, बर्फ, कीचड़, 4L

कीमत और कंपनी जानकारी

कीमत: HAVAL Saudi Arabia की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, Haval H9 की कीमत 1,42,199.8 सउदी रियाल है। भारतीय रुपये में यह लगभग 33,60,658 रुपये बनती है।

कंपनी का इतिहास: Haval, चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी ग्रेट वॉल मोटर (GWM) का स्वामित्व वाला ब्रांड है। यह ब्रांड खासतौर पर क्रॉसओवर और SUVs के लिए जाना जाता है। मार्च 2013 में Haval को GWM की एक उत्पाद लाइन से स्टैंडअलोन ब्रांड बनाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *