Asia Cup 2025: 10 सेकंड के 16 लाख रुपये… एशिया कप में IND vs PAK मैच से ब्रॉडकास्टर की होगी चांदी! तय किए विज्ञापन रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से शुरू होगा, भारतीय क्रिकेट टीम 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है.

दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं, इसलिए जब भी आईसीसी टूर्नामेंट या एसीसी टूर्नामेंट में ये आमने सामने होती है तो उत्सुकता और ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि इस बार स्थिति थोड़ी अलग है, लेकिन बावजूद इसके विज्ञापनों को लेकर इस मैच की डिमांड सबसे अधिक बताई जा रही है.

ब्रॉडकास्टर भी इस मौके को भुनाना चाहते हैं. एशिया कप 2025 के मीडिया राइट्स सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया के पास है, टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रॉडकास्टर ने विज्ञापनों की दरें जारी कर दी है, भारत के मैचों के लिए दरें अधिक हैं और सबसे ज्यादा डिमांड भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर है.

एशिया कप में भारत के मैचों के विज्ञापन रेट सबसे अधिक

एशिया कप में भारत के अभी 3 मैच तय हैं, लेकिन पूरी संभावना है कि भारत सुपर 4 में प्रवेश करेगा. ऐसे में मैचों की संख्या 6 हो जाएगी और अगर फाइनल में पहुंची तो भारत के कुल 7 मैच हो जाएंगे. अगर पाकिस्तान भी सुपर 4 में पहुंची तो भारत बनाम पाकिस्तान दूसरा मैच भी तय हो जाएगा, अगर फाइनल में दोनों टीमें भिड़ीं तो कुल इनके बीच कुल 3 मैच हो जाएंगे.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में इकनोमिक टाइम्स के हवाले से बताया गया कि सोनी नेटवर्क ने भारत के मैचों टीवी विज्ञापनों की दरें सबसे ज्यादा तय की है. ये प्रति 10 सेकंड के 14 से 16 लाख रुपये हैं. यानी कंपनियों अगर अपने विज्ञापनों को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में दिखाना चाहती है तो उसके लिए मोटी रकम चुकानी होगी. टीवी विज्ञापनों में 18 करोड़ रुपये प्रजेंटिंग स्पॉन्सरशिप के लिए और 13 करोड़ रुपये एसोसिएट स्पॉन्सरशिप के लिए देने होंगे.

लाइव स्ट्रीमिंग ऐप के लिए डिजिटल डील

को-प्रेजेंटिंग एंड हाइलाइट्स पार्टनर के लिए प्रति कंपनी के लिए 30 करोड़ रुपये, को-पावर्ड बाय पैकेज के लिए 18 करोड़ तय किए गए हैं. डिजिटल्स विज्ञापनों का 30 प्रतिशत भारत के मैचों एक लिए रिजर्व रखा गया है. क्रिकेट एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में होगा. 8 टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले जाएंगे, ये टी20 फॉर्मेट में होगा. 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है.

  • ग्रुप ए: इंडिया, पाकिस्तान, ओमान, यूएई
  • ग्रुप बी: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, श्रीलंका.
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *