कांकेर: जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका द्वारा भूत-प्रेत का साया होने का दावा करते हुए छात्राओं के बीच अंधविश्वास फैलाने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षिका की इस हरकत से डरी-सहमी छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं।
आरोप है कि आश्रम में पदस्थ शिक्षिका काकोली देवनाथ कमरों में भूत-प्रेत होने की बात कहकर छात्राओं को भयभीत करती थीं और भूत भगाने जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देती थीं। छात्राओं का कहना है कि शिक्षिका की इस लगातार हरकत से वे मानसिक तनाव में थीं।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं और मौके पर मौजूद शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंधविश्वास फैलाना गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षिका पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181079
Total views : 8212767