Ashok leyland share: अशोक लेलैंड का बड़ा ऐलान, बोनस शेयर और स्टॉक मार्केट में हलचल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ashok leyland share: गुरुवार को शेयर बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार शुरू हुआ। गिरते बाजार में अशोक लेलैंड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। देश की अहम कमर्शियल वाहन मैन्युफेकचर कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है।

कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है, जिससे हर एक शेयर पर एक और नया शेयर मिलेगा।

बोनस शेयर के लिए जरूरी तारीखें

कंपनी ने जानकारी दी है कि बोनस शेयर पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक 16 जुलाई तक कंपनी के शेयर खरीदता है, तो वह बोनस शेयर पाने के लिए योग्य होगा।

बोनस शेयर अलॉटमेंट की तारीख: 17 जुलाई 2025

ट्रेडिंग शुरू होने की तारीख: 18 जुलाई 2025

पहली तिमाही के कारोबार की स्थिति

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। जून 2025 में कंपनी का प्रदर्शन कुछ मिला-जुला रहा।

घरेलू बिक्री: 14,184 यूनिट (पिछले साल के मुकाबले 1% की गिरावट)

M&HCV ट्रक: 12% गिरावट

बसों की बिक्री: 42% की बढ़ोतरी

LCV (लाइट व्हीकल): 2% की हल्की वृद्धि

कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात): 15,333 यूनिट (3% की बढ़त)

शेयर की चाल और एक्सपर्ट्स की राय

टेक्निकल एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी के शेयर में अभी भी तेज़ी का रुख बना हुआ है। शेयर 251 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है और चार्ट पर यह लगातार ऊपर की तरफ बढ़ रहा है।

अगर शेयर ₹255 के ऊपर बंद होता है तो यह ₹265-₹275 तक जा सकता है।

₹230 एक मजबूत सपोर्ट लेवल है, जहां से निवेशक होल्ड बनाए रख सकते हैं।

शॉर्ट टर्म में ₹240-₹245 पर गिरावट आने पर खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।

निवेशकों के लिए क्या है मौका?

जो लोग बोनस शेयर का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें 16 जुलाई 2025 से पहले शेयर खरीदने चाहिए। कंपनी की मौजूदा कारोबारी स्थिति और टेक्निकल सेटअप को देखते हुए यह स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए पसंदीदा माना जा सकता है।

अशोक लेलैंड ने एक ओर जहां बोनस शेयर से निवेशकों को लाभ देने का वादा किया है, वहीं कारोबार के मोर्चे पर भी कुछ स्थिरता दिखाई है। शेयर की तकनीकी स्थिति मजबूत बनी हुई है, और अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *