अरुण साव आज सांसद रवि किशन के साथ बांकीपुर विधानसभा में करेंगे जनसभा
डिप्टी सीएम का पटना आगमन, आज दो जनसभाओं में होंगे शामिल
रायपुर/पटना। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह पटना (बिहार) पहुंचे, जहां वे आज गोरखपुर के सांसद और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रवि किशन के साथ दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, पहली जनसभा शाम 5 बजे बांकीपुर विधानसभा के सिपारा में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी जनसभा शाम 6.30 बजे मीठा बाजार (बांकीपुर विधानसभा) में होगी। दोनों सभाओं में सांसद रवि किशन भी मौजूद रहेंगे।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबिन का निर्वाचन क्षेत्र है, जहां आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने यह जनसभा आयोजित की है। बताया जा रहा है कि अरुण साव अपनी जनसभाओं में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता के सामने रखेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166129
Total views : 8192408