जशपुर: Ranchi से Raipur आ रही शिवनाथ बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब बस Khadgarha Bus Stand से रवाना होने के बाद Namkum क्षेत्र के रिंग रोड पर पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को खतरे की जानकारी दी। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार दिया गया।
चालक की तत्परता के कारण बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह उसकी चपेट में आ गई।
आग के कारण बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219220
Total views : 8261832